Showing posts with label Poem. Show all posts
Showing posts with label Poem. Show all posts

Tuesday, July 25, 2017

Shikast

क्यों हार गए
जो हारे नहीं 
कभी 
अभी 
मगर है 
समय अलग 
दौर अलग 
माहौल अलग। 

कांधो पर जिनके 
सर रखे 
नीर बहाये थे पुरज़ोर 
उनके आँसू
कौन पिए 
कौन सुनाए 
ढाँढस बोल। 

वो थे आधार 
स्थायी स्तंभ 
तूफां 
आके गुज़र गए 
उनकी छाओं में 
सहमे, कुचले 
पनपे और ख़ुशहाल हुए 
अब जो टूटे 
शाख से पत्ते 
पीले, मुरझाये हुए 
कौन खबर ले 
उन शाखों की,
उन प्रश्नों के
उत्तर क्या 
उनकी बातों का 
मोल है कितना 
उनके जज़्बे की 
कीमत क्या। 

वो आज भी कहते 
हारे नही
पर फिर क्यों 
थक के चूर लगें 
मानो 
संघर्ष है बेमानी 
अब क्यों 
मकसद सब झूट लगें। 

उनसे आँख 
 न मिलती है 
बस आँख दिखा 
रह जाते हैं 
हम अन्यमनस्क से रहते हैं 
वो भी 
अब बस मुस्काते हैं। 
उनकी मुस्कान में है गहरी 
वो 
शिकस्तों वाली वेदना 
हार का एहसास 
हार की ग़मगीनियां 
अपने अनदेखे में भी 
वही 
हारे हुए की अवहेलना 
उपहास का आभास 
अपमान की  भावना। 

वह हार गए
शायद उनके 
सिद्धांतों का था
अंजाम यही 
उनकी शिकस्त का आगाज़ था 
उनके शब्दों का दम खोना 
मतलब तो अब भी हासिल थे 
सुननेवालों का काम होना 
था सब्र नहीं 
विवेक नहीं 
फिर श्रवण हुए का 
क्या मतलब 
जब हुए चेतना शुन्य सभी 
तो व्यर्थ हुए वह शब्द सभी 
वो बातें भी 
जो थीं गौर-तलब। 
वो हार गए 
तब, जबकि 
सब हाथ छोड़कर 
अलग हुए 
कुछ 
बहके दूसरे लफ्ज़ो से 
कुछ 
संघर्ष से लाचार हुए। 

कहने को 
अब भी  लड़ते हैं 
पर जान चुके हैं 
भाँती भली 
शिकस्त मिल चुकी कबकी ही 
ये तो बस अब आदत है 
न तब थी टली,
न अब है टली। 


Tuesday, August 23, 2016

Interrogation

How easy is it
to put a gun in hand,
How easy is it
to be a man,
and in times like these
it is hard to reason
and understand,
with minds
that are full 
of dope,
crazy notions of hope.

Can you describe 

the feeling
when you are going down 
this slope?
Now you are down
with several others
whose name and
face
you know not
but, 
whose life and
fate
you somehow chose.
You, 
the chosen ones,
they,
also the chosen ones,
part of someone else's war,
farce;
The gods whose face
remain unknown
yet
dictating
the enemies sworn.

Your cause,

their consequences,
what does all that 
make of us,
spectators of your deeds,
of the hatred
that you sow,
the hatred
that you feed.

"Will you stop

if the victory
is yours?"

Why do I

always
ask this question,
perhaps because 
you don’t leave
a choice.
Questions,
so many of them
cross my mind,
all useless,
inconsequential,
irrelevant,
pretentious and sham.

How easy is it

to take a life.
How easy is it
to terrorize.
How easy is it
to talk of pain and sadness,
macabre and gloom
to write these lines
of wrong and rights,
before
finishing the notes
and
switching off the lights.

Tuesday, August 09, 2016

Raat aur Din

रात का इरादा है 
यूँही साथ बैठे बीत जाने का 
दिन के इरादे पता नही 
कल जाने ये दिन होगा भी या नही 

रात का इरादा है 
सहरा में बैठे चाँद निहारते रहने का 
दिन बेचैन है 
कल के ठिकाने के ख्याल से झूंझते 

रात का इरादा है 
हौले हौले चलते, परबत की दूसरी ज़ानिब जाने का 
दिन की आँखों में नींद है गहरी 
अब सोये तो न जाने फिर कब उठे 

रात का इरादा 
कभी नेक, कभी फरेब, कभी शोख़ी से इतराने का 
दिन साकित 
गुमसूम, किसी बंद कमरे का मेहमां 

रात इरादों की गिरफ़्त में 
आज़ादी से अफलाकों में टहलती है 
दिन अफ़सुर्दा 
फ़लक से मुख़्तसर सी मुलाक़ात को तरसता है

ये रात इरादों की रात है 
इस रात की अब कोई सुबह नहीं 
दिन राहगीर, मंज़िल है जिसको नसीब 
इस दिन का अब कोई सफर नही 


Wednesday, October 09, 2013

Hawa Mein Thehre Shabd


ये उसके शब्द थे
हवा में ठहरे हुए
होटों से निकल तो गए थे
पर अंजाम तक पहुंचे नही।
एक डोर से बंधे हुए शब्द थे ये 
साँसों की डोर से बंधे शब्द,
साँसों के चढ़ते उतरते
ये शब्द अपना मतलब, मकसद,  स्वरूप
सब बदलते थे,
पर रहते वहीँ थे 
हवा में ठहरे हुए।
अगर कभी वो डोर टूटती
तो छीटक कर गिरते 
और तब शायद 
उनके गिरकर टूटने की आवाज़ 
उन कानो से जा टकराती 
जो मंजिल थी उन शब्दों की,
पर कौन कह सकता था 
क्या मतलब निकाला जाता 
इन हवा में ठहरे शब्दों का तब। 
आसान तो इस जहाँ में कुछ भी नहीं 
न कह पाना ही 
न सुन पाना ही 
न सुन के समझ पाना ही।

बारिश की बूंदों में 
भीग रहे हैं 
हवा में ठहरे कुछ शब्द 
धीरे - धीरे अपना वजूद खोते 
बेनूर, बदरंग, बेरंग, 
बेआवाज़, बेमतलब, बेमकसद 
बेवजूद। 

बारिश अब थम गयी है 
हवा अब सधी हुई है;
अब सिर्फ हवा है 
हवा में ठहरे शब्द नहीं।  


Picture: Wheat Field With Crows (Vincent Van Gogh)

Monday, November 19, 2012

One of Those Days

One of those days,
when the heart is not at its place,
and the mind isn't straight,
I am not where its at;

today is one of those days.

This love forsakes me 

and I am clouded with a vision
about many a things and events
dwelling realms of reality and illusion
perhaps
no one but I bother
for I feel the guilt
of removing the layers
of wanting to know the truth
that perhaps exists
only within my mind.


I want to shrug them off
want to turn my face away
look the other side
but I abide
and delve deeper
into those dark corners
hoping that they will
reveal themselves to me
I trudge through these dark corners
that I've never been
never before
never again
for when a day like this
arrives the next time
corners will change
paths will be different

even the illusory truths I seek
will be distinct.

As time passes
nothing remains the same
the only constant is me
and my agony
of neither being able to
travel the whole
or turn away
without even a cursory glance;
perhaps
I might do it that way
one fine day,
alas

today is not one of those days.

Thursday, November 15, 2012

Colour of My Moon










This moon is White
He has been playing in snow
all through the night

This moon is Blue
Lovelorn for the girl
he once knew

This moon is red
He is full of life
yet angry and sad

This moon is Green
Burning away in envy
Losing his sheen

This moon is Yellow
seems feverish and sick,
devoid of glow

This moon is Orange
pretending to be the setting sun
he was bored and looked for a change

This moon should have been Purple
But like Buddha
he disliked being royal


No colour bears this moon
He rose too early
died too soon


I thought of painting my moon some more
Alas the morning came
and he left therefore.



Pic Courtesy: http://underwaterphotography.files.wordpress.com/2010/12/jheller_rainboweclipse2.jpg

Tuesday, August 02, 2011

कभी कभी

कभी रात हमको सतायेगी, कभी हम उनको सताते हैं
वो अलसायी गरमी सा झुंझलाते हैं, हम आहें भर रह जाते हैं

कभी वो ख़ामोशी में आवाज़ हैं, खतो का इंतज़ार हैं
यूं तो उनके बहाने हज़ार हैं, कुछ डूब गए कुछ पार हैं

कभी कलियों की चटख रुखसार पर ले हँसी बहाते हैं 
लालिमा सूरज की लेकर गुस्से में सब पिघलाते हैं

कभी वो जुल्फों में उलझाते हैं, कभी यूंही बातें बनाते हैं 
कभी बिन सावन बरसात सा बस यूँही बरस जाते हैं

कभी धुप से नाराजगी, कभी भीड़ से घबराते हैं
कभी बेवजह के नखरों पर मेरी हामी चाहते हैं

कभी मैं भी उनसा बनता हूँ, हाँ में हाँ भर देता हूँ
वैसे तो करता नहीं पर उनकी खातिर कर लेता हूँ

आँखों में भरकर रातें, सपनो में दिन भर लेता हूँ
वो प्यार लड़कपन वाला अब भी, कभी कभी कर लेता हूँ

Sunday, February 20, 2011

चलो अब सोते हैं

वो क्या है की यूं तो हादसे होते ही रहते हैं
चलो अब सोते हैं

ये रात भी यूंही बेपरवाह निकल जायेगी
इस बात का क्या है
सुबह तक तो टल ही जायेगी

फिर चुस्की ले चाय की, अखबार में बाकी टटोल लेंगे
लाइनों के बीच भी मतलब कई होते हैं
चलो अब सोते हैं

ये बातें खाली तलवारों के मायन सी हैं
चुभती तो हैं बहुत लेकिन
बिन तीरों के नाकारा कमान सी हैं

इन पर भी कर लेंगे गौर कभी
फिलहाल के लम्हों को क्यों इन पर खोते हैं
चलो अब सोते हैं

जैसा हर बार करते हैं इस बार नहीं क्यों
टालना, बहलाना, गफलतों के चलते उलझना,
मुगालतों का हुनर भी अब गया हमको

जो पड गयीं सो पड गयीं
क्यों बनी हुई आदतें ख़राब करते हैं
चलो अब सोते हैं

यूं उठकर भी कब किसने क्या पाया है
आना जाना, खोना पाना
तो यूं भी मोह माया है

फिर दोस्तों की महफ़िल में बैठ फलसफे बयां करेंगे
ऐसे भी ये लम्हे अफ्सुर्दगी में गुज़रते हैं
चलो अब सोते हैं।

Thursday, August 05, 2010

Death of a Poem


Lost before conception,
she knew
it was time's fault;
and her creator's,
for he kept thinking
of those dreamy lands,
of magic moments
and love fountains.
In his mind
he was by the ocean
passing night in seclusion
in someone else's arms;
she was then a mere illusion.
He thought and thought
and kept on thinking,
she fought
but for a lost cause
cos' it was never upto her.
It was he, with whom rested
every authority and reason
power to take a decision.
The irony was,
it wasn't she
who started it all,
it was entirely his call.
And now
here she is
dying in neglect
her creator
is her perpetrator
leaving her
to a sad death
.


Pic Courtesy: http://www.carltonhobbs.net/wp-content/uploads/2009/06/vestal-reale-1024x688.jpg

Wednesday, July 28, 2010

Drawing Conclusions

Who was to know better
what's in my heart
than me.
Distances apart
and connected by a wire
how were you to see
what colors I paint my emotions in;
harsh and judgmental,
it was ought to be
for there's only this much
that one can see,
when one feels
and knows
only this much
about the other.
So its easy to draw conclusions
paint your own way
others emotions.

It takes time to understand the other;
perhaps one never achieves it
and
we didn't even spend days
beyond those
that can be counted on fingers

to conclude
what I was
and
what
I was not.




Pic Courtesy: http://www.chuckgumpert.com/IntimateConclusion.jpg

Thursday, May 13, 2010

Musings of a Vagrant Mind

Leisure

खिड़की के एक कोने से, ढलते सूरजों को आँखों में उतारना
फिर रातों में अकेले चलते, सपनों सा बहा देना

Persevering Futility

सोच के सायों के पर, गिर गिरके फडफडआते हैं
जो बात नहीं उस बात को ही, बस दोहराते जाते हैं

Familiarizing Unfamiliar

जानी पहचानी गलियों में, ठहरे आके मौसम अनजान
हाथ बढाकर हाथ मिलाएं, बिन चेहरों के कुछ इंसान

Reflections

सुई चुभाकर, फव्वारों सा, हर दिल हाल हवा करते हैं
बहते पानी में खींच लकीरें, तस्वीरों में पल भरते हैं

Oblivion

क्या मलाल दिल को, किस सूरज की आरज़ू
किन ख्वाबों की ये चुभन, ये खलिश, ये जुस्तजू

Relationships

चले गए जो सपने थे
साथ रहे, वो अपने थे

Monday, April 12, 2010

तू अपने दिल को क्यों थामता है (Tu Apne Dil Ko Kyon Thaamta Hai)

किसी के दिल की कौन जानता है
तू अपने दिल को क्यों थामता है

तेरा दिल बना है आसमा के लिए
आसमा से भी ऊंचे जहां के लिए

उड़ानों की मंजिल कौन जानता है
तू अपने दिल को क्यों थामता है

तेरी भी सुन लेंगे कभी यह लोग
जो भी सुनें तो क्या है सोग

हर्फो के आशय नहीं हर कोई जानता है
तू अपने दिल को क्यों थामता है

हर बुलंदी से ऊंची है आवाज़ तेरी
फलक चीर देगी परवाज़ तेरी

क्यों काबिलियत को अपनी गुनाह मानता है
तू अपने दिल को क्यों थामता है

कभी वो भी मंज़र आँखों से चार होगा
कभी रूबरू कोई जांनिसार होगा

इंतज़ार का अंजाम यूँ भी कौन जानता है
तू अपने दिल को क्यों थामता है

जो हाथ नहीं तेरे, है नहीं वो किस्मत
जो तुझको नहीं हासिल, ख़ाक है वोह जन्नत

किस्मत के दम पर जीने में क्या महानता है
तू अपने दिल को क्यों थामता है

_________________________________________________

Transliteration

Kisi ke dil ki kaun jaanta hai
Tu apne dil ko kyun thaamta hai

Tera dil bana hai aasmaa ke liye
Aasmaa se bhi oonche jahaan ke liye

Udaano ki manzil kaun jaanta hain
Tu apne dil ko kyon thaamta hai

Teri bhi sun lenge kabhi yeh log
Jo na bhi sune to kya hai shog

Harfo ke aashay nahi har koi jaanta hai
Tu apne dil ko kyon thaamta hai

Har bulundi se oonchi hai aawaaz teri
Falak cheer degi parwaaz teri

Kyon kaabiliyat ko gunaah maanta hai
Tu apne dil ko kyon thaamta hai

Kabhi woh bhi manjar aankhon se char hoga
Kabhi rubaru koi jaannissar hoga

Intezaar ka anjaam yun bhi kaun jaanta hai,
Tu apne Dil ko kyon thaamta hai

Jo haath nahi tere, hai nahi woh kismat
Jo tujhko nahi haasil, khaak hai woh jannat

Kismat ke dum par jeene mein kya mahanta hai
Tu apne dil ko kyon thaamta hai